Jharkhand झारखंड : रांची में सोमवार सुबह दो लोगों के शव मिले, जिनकी गला रेतकर हत्या की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव धुर्वा पुलिस स्टेशन की सीमा में एक सुनसान जगह से बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या रविवार रात को की गई और हत्यारों ने शवों को सुनसान जगह पर छोड़ दिया। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद कुमार मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, "दोनों शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच होगी। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।" उन्होंने बताया कि पुरुषों का गला किसी नुकीली चीज से रेता गया था।