Jharkhand झारखंड: एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि झारखंड के सरायखेला-खरसावां जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं।
पुलिस ने आगे बताया कि कृष्ण कुमार (40), उनकी पत्नी डॉली देवी (35) और दो बेटियों के शव शुक्रवार रात कम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक घर से लटके मिले। ऐसा संदेह है कि उन्होंने अवसाद के कारण आत्महत्या की होगी, क्योंकि कृष्ण कुमार को हाल ही में कैंसर होने का पता चला था। कुमार कम्हरिया में एक स्टील प्लांट में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करते थे।
उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और सभी कोणों से जांच की जा रही है।