Jharkhand : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Update: 2024-12-28 05:11 GMT
Jharkhand : गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर कठवारा के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार के सिर में चोटें आई हैं। हालांकि ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को गिरिडीह अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पीरटांड़ पुलिस को दी। बताया जाता है कि डुमरी की ओर से आ रही चार पहिया वाहन ने कठवारा के पास सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
ग्रामीणों की मदद से घायल बाइक सवार को तत्काल गिरिडीह अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पीरटांड़ पुलिस को भी दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है।
Tags:    

Similar News

-->