Jharkhand झारखंड: झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा संगोर के पास कर्रा-ब्रिडा मार्ग पर उस समय हुआ जब एक व्यक्ति अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने गांव लौट रहा था। कर्रा थाना प्रभारी अनीश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान रेला मिंज, उनके बेटे रोहित मिंज और परिवार के सदस्य अभिषेक मिंज के रूप में हुई है।
Tags: