Jharkhand: बिहार पुलिस ने नीट 'पेपर लीक' मामले में देवघर से छह लोगों को हिरासत में लिया

Update: 2024-06-22 14:08 GMT
बिहार पुलिस bihar police ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात देवीपुर थाना क्षेत्र में एम्स-देवघर AIIMS-Deoghar के पास एक घर से उन्हें हिरासत में लिया गया। एसडीपीओ (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया, "बिहार पुलिस ने हमें सूचना दी थी। हमारी पहचान के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है।" उन्होंने बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर झुनू सिंह नामक व्यक्ति के घर में रह रहे थे। देवघर पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उनकी पहचान परमजीत सिंह उर्फ ​​बिट्टू, चिंटू उर्फ ​​बलदेव कुमार, काजू उर्फ ​​प्रशांत कुमार, अजीत कुमार, राजीव कुमार उर्फ ​​कारू (सभी बिहार के नालंदा जिले के निवासी) और पंकू कुमार के रूप में हुई है। एनटीए ने 5 मई को नीट-यूजी का आयोजन किया था, जिसमें करीब 24 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे, लेकिन उसके बाद बिहार जैसे राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने के अलावा अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे।
इस बीच, झारखंड राजद ने शनिवार को रांची में नीट ‘पेपर लीक’ मुद्दे पर अपना निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।
प्रदेश राजद महासचिव और मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि पार्टी की महिला प्रकोष्ठ ने पेपर लीक मामले के विरोध में यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने का कार्यक्रम बनाया था। उन्होंने कहा, “हमने इसे स्थगित कर दिया है, क्योंकि हमने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया है।”
Tags:    

Similar News

-->