Jharkhand: माचिस की चिंगारी ने छीनी 2 मासूम जिंदगियां,मची चीख पुकार

Update: 2025-11-27 01:08 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गुमला में दो दुखद घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दो अलग-अलग दुखद घटनाओं में दो मासूम बच्चों की जान चली गई है। बच्चों के परिवार वाले गमगीन हैं।पहली घटना कामडारा थाना इलाके के सरिता गांव में हुई। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल का नमन पुआल के ढेर पर लेटा हुआ था, जबकि कुछ और बच्चे पास में खेल रहे थे। बच्चों ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। आग भड़कने पर सभी बच्चे भाग गए, लेकिन नमन फंस गया। गांव वालों ने आग बुझाई और उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना पालकोट थाना इलाके के बिलिंगबीरा गांव में हुई। एक साल की शोभा कुमारी पुआल के ढेर के पास खेल रही थी। इसी बीच गांव के दूसरे बच्चों ने पुआल में आग लगा दी। आग तेजी से फैली और शोभा फंस गई। गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी। उसे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
Tags:    

Similar News