Jharkhand : भूस्खलन से पहाड़ का एक हिस्सा ढहा, इलाके में अफरा-तफरी

Update: 2025-08-12 02:03 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। हजारीबाग जिले में प्रसिद्ध बभनबे पहाड़ का एक हिस्सा सोमवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने पहाड़ की मिट्टी को कमजोर कर दिया था, जिससे चट्टानें दरक कर नीचे गिरने लगीं। इस दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
खासकर पहाड़ों की तलहटी में स्थित जर्जर मकानों और घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने बारिश के मौसम को देखते हुए आम जनता को ऐसे समय में पहाड़ों की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। क्योंकि बारिश के दौरान पहाड़ों में मिट्टी का कटाव बढ़ जाता है, जिससे पहाड़ों के ढहने का खतरा और बढ़ जाता है।
Tags:    

Similar News

null