Jharkhand : गुमला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए
Jharkhand झारखंड : गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित माओवादी समूह के कम से कम तीन सदस्य मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस के जवानों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ सुबह करीब 8 बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के एक जंगली इलाके में हुई।
महानिरीक्षक (अभियान) और झारखंड पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने "मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए।"