Jharkhand झारखंड: झारखंड के जमशेदपुर में बड़ौदा घाट के पास नदी में एक दिन पहले डूबे दो इंजीनियरिंग छात्रों के शव रविवार को बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को नहाते समय दोनों छात्र फिसलकर नदी में डूब गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के एक दोस्त को स्थानीय लोगों ने नदी से बचा लिया और उसे यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शुभम कुमार और शशांक के रूप में हुई है। रविवार सुबह बागबेड़ा इलाके में शिवा घाट के पास गोताखोरों ने उनके शव बरामद किए।