जनता से रिश्ता : प्रखंड मुख्यालय के चिखुरापत्थर टोला निवासी रामचंद्र तुरी के 10 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की आहर में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बतायी जाती है। घटना के बाद काफी देर से परिजनों को जानकारी मिली। जबतक जानकारी मिलती और उसे निकाला जाता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस केस के डर से परिजनों ने शव निकालने के बाद चुपचाप अंत्येष्टी कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के छोटे-छोटे बच्चे मिलकर छतैलिया गांव के मंगल आहर की ओर डोरी चुनने गए थे। डोरी चुनने के दौरान ही बच्चों ने नहाने की बात कही। उसके बाद सभी बच्चे आहर में नहाने चले गए। नहाने के क्रम में ही चांदनी कुमारी गहरे पानी में चली गई। वहां से वह नहीं निकल सकी। वहां उसकी डूबने से मौत हो गई। बाकी बच्चे डरे सहमे आहर से बाहर निकले। उसके बाद गांव पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन जबतक वहां पहुंचकर बच्ची को बाहर निकालते तबतक उसकी मौत हो गई थी।
वह पांचवी कक्षा की छात्रा थी। शव निकालने के बाद परिजनों ने पुलिस केस के डर से बिना सूचना दिये आनन-फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया।
सोर्स-hindustan