Jamshedpur: जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर बर्मामाइंस टाटा स्‍टील कंपनी पार्किंग गेट के समक्ष शनिवार से अनशन सह धरना शुरू किया. टाटा स्‍टील कंपनी और वेंडरों की मनमानी के खिलाफ अनशन किया जा रहा है. वैसे समय -समय पर कंपनी द्वारा नये नियमों को लोकल ट्रेलर मालिकों पर थोपे जाने का विरोध यूनियन पूर्व से करती आ रही है. कंपनी के द्वारा पिछले दिनों यह नियम लगाया गया है क‍ि तमाम ट्रेलरों की सर्विसिंग कंपनी के चयनित वेंडर के पास होगी. यूनियन के अनुसार कंपनी के चुनिंदा पदाधिकारी एवं वेंडरों की मिलीभगत से इसमें भ्रष्‍टाचार क‍िया जा रहा है, जिसका विरोध यूनियन कर रही है. यूनियन के अध्यक्ष जयक‍िशोर स‍िंह ने कहा क‍ि जब तक कंपनी प्रबंधन इनकी मांगों पर गौर नहीं करता है तब तक इनका अनशन जारी रहेगा.
 
Rakesh
Tags: