Hazaribagh : हजारीबाग के पगमिल रोड स्थित अंसार नगर में मो. समीर के घर बिजली की शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और करीब छह लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई. हजारीबाग के राजद जिला अध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता संजर मलिक को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने जान पर खेलकर बिना वक्त गंवाए रसोईघर से गैस सिलेंडर बाहर निकाला. मुहल्लेवासियों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
by Lagatar News