झारखंड में 14 जुलाई तक होगी भारी बारिश, प्रदेश में सक्रिय हुआ मॉनसून, अब औसत से कम बारिश

14 जुलाई तक होगी भारी बारिश

Update: 2022-07-11 08:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रांची. देशभर में मानसून सक्रिय है। कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं तो कई राज्यों में अच्छी बारिश का इंतजार है। झारखंड के लोगों को अभी अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना होगा। राज्य में मानसून जारी है लेकिन जरूरत से कम बारिश हो रही है। राज्य में हर जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। राज्य के 22 जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है। 18 जून को राज्य में मानसून प्रवेश कर गया था। लेकिन अब तक सामान्य से 47% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मानसून आने के बाद 10 जुलाई तक झारखंड में सिर्फ 152.3 एमएम बारिश हुई है। जबकि 285.6 एमएम बारिश अब तक होनी चाहिए थी।

मालूम हो की राज्य में मानसून सक्रिय है। 14 जुलाई तक भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। रांची में सिर्फ 152.3 तो जमशेदपुर में 300.6 एमएम हुई बारिश। मौसम विभाग की आंकड़ों की मानें तो इस वर्ष अब तक जमशेदपुर में 300.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 328.7 एमएम बारिश अब तक होनी चाइए थी। राज्य के दो जिले पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में ही सिर्फ सामान्य बारिश हुई है। अन्य जिलों में काफी कम बारिश हुई है। रांची में अबतक 152.3 एमएम बारिश हुई है।
उमस भरी गर्मी से मिली राहत
रविवार दोपहर बाद से राज्य में सभी जगहों पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 10 जुलाई सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। रात-भर बूंदा बूंदी होती रही। मौसम विभाग की मानें तो 4 दिन अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना है। अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। सोमवार सुबह से ही राज्य में कई जगहों बार बारिश ही रही है। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।


Tags:    

Similar News

-->