Hazaribagh हज़ारीबाग़: विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर कला में एक हाथी ने बुजुर्ग उस्मान अंसारी को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्हें इलाज के लिए विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया. खबर है कि नवादा और भोंडामुर्गी में उत्पात मचाते हुए गुरुवार की रात हाथियों का दल गोविंदपुर पहुंच गया. ग्रामीण पटाखे छोड़कर उन्हें गांव से बाहर करने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच झुंड का एक हाथी भड़क गया और उस बुजुर्ग पर हमला कर दिया. उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है. पैर से हाथी ने सीने पर भी गंभीर चोट पहुंचाई है.
Tags: