Hazaribagh हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के फुसरी पुल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। सुबह करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के छापर निवासी नारायण सोरेन के पुत्र बंटी सोरेन (25) और बहेरा पंचायत के कजरी निवासी मंगरा मांझी के पुत्र अभिषेक मुर्मू (18) के रूप में हुई है।
बंटी सोरेन कजरी स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। अभिषेक मुर्मू उनके इकलौते जीजा थे। गुरुवार सुबह दोनों चरही से घर लौट रहे थे, तभी फुसरी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चरही-घाटो मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर जाम लगा दिया।
शाम चार बजे जाम खुलने के बाद ही प्रशासन ने परिवार को लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। इस बीच, मृतकों के घरों में मातम का माहौल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विजयादशमी के दिन हुई इस दुखद घटना ने दुर्गा पूजा के उत्सव पर भी ग्रहण लगा दिया है।