बसंत सोरेन खनन लीज मामले में आज अंतिम सुनवाई

झामुमो विधायक और सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन से जुड़े खनन लीज मामले में आज फैसला आएगा। EC ने बसंत सोरेन से जुड़े खनन लीज मामले में 29 अगस्त को अंतिम सुनवाई और फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की है

Update: 2022-08-29 08:41 GMT
रांचीः झामुमो विधायक और सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन से जुड़े खनन लीज मामले में आज फैसला आएगा। EC ने बसंत सोरेन से जुड़े खनन लीज मामले में 29 अगस्त को अंतिम सुनवाई और फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की है। इससे पहले 22 अगस्त को सुनवाई की तिथि निर्धारित थी लेकिन किसी कारणवश 29 अगस्त को सुनवाई की तारीख फिक्स की गई।
आज क्या होता है देखना अहम
बीजेपी नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन के खिलाफ दुमका में पत्थर खदान लीज पर लेने का आरोप लगाया है। बसंत सोरेन EC को पहले ही अपना जवाब भेज चुके हैं। आयोग से उन्होंने कोई तथ्य नहीं छिपाया है। चुनाव के दौरान सौंपे गये शपथ पत्र में भी इसका उल्लेख है, ऐसे में आज की सुनवाई में क्या होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी है।
Tags:    

Similar News