Dhanbad पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे गिरफ्तार

Update: 2025-06-24 12:18 GMT
Dhanbad धनबाद : धनबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह से जुड़े 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां महुदा, बैंक मोड़, बरवाअड्डा सहित अन्य थाना क्षेत्रों से हुई हैं. आरोपियों के पास से 5 देसी हथियार(पिस्टल), 27 जिंदा कारतूस, 4 बाइक व 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से दो शहाबुद्दीन हत्याकांड (2024) में भी शामिल रहे हैं. गिरफ्तारी के बाद सभी को रणधीर वर्मा चौक से परेड कराते हुए जेल भेज दिया गया.पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह से जुड़े अन्य अपराधी भी पुलिस के रडार पर हैं. उनकी तलाश जारी है.
Tags:    

Similar News