Dhanbad News : भुईफोड़ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का ताजे फलों से शृंगार किया गया
Dhanbad News : सावन की तीसरी सोमवारी पर भारत सेवाश्रम संघ धनबाद शाखा अंतर्गत भुईफोड़ मंदिर में धनबाद शाखा के स्वामी प्रयागतमानंद जी महाराज के सानिध्य में बाबा भोलेनाथ और नंदी महाराज का ताजे फलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी अक्षय आचार्य, सुबोध पांडेय, हिमांशु बनर्जी ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक किया।
सोमवारी को देखते हुए आज मंदिर बंद नहीं किया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।