Dhanbad News: गोल्फ ग्राउंड में बड़ा हादसा टला, दुकान में घुसा रॉकेट, अफरा-तफरी

Update: 2025-10-20 04:35 GMT
Dhanbad News : दिवाली से ठीक पहले धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। पटाखा बाजार में एक रॉकेट पटाखा एक दुकान में जा गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पटाखा नहीं जला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने गोल्फ ग्राउंड में पटाखा दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। रविवार रात एक ग्राहक पटाखे खरीदने के बाद उन्हें जलाने लगा।
इसी दौरान एक रॉकेट सीधे दुकान में जा गिरा, जिससे आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर धनबाद थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। आतिशबाजी चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उससे गलती से रॉकेट चला गया था, जो दुकान की ओर चला गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने गोल्फ ग्राउंड में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
Tags:    

Similar News