Dhanbad: शराबी पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Update: 2025-06-13 12:41 GMT
Dhanbad धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी अमृता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को एसएनएमएमसीएच, धनबाद में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना गुरुवार देर शाम की है. मां ने बताया कि उसकी बेटी अमृता की पिछले कुछ महीनों से पति सितेश की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही थी. सितेश शराब का आदी है और आए दिन अमृता के साथ मारपीट करता था.
गुरुवार शाम सितेश अचानक घर आया और बहस के दौरान चाकू से अमृता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. अमृता गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले गए, जहां उसका इलाज जारी है. झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर, अस्पताल प्रशासन के अनुसार अमृता की हालत फिलहाल स्थिर नहीं है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
Tags:    

Similar News