Chakradharpur चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के पिंगु गांव में मंगलवार को वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई. पिंगु गांव निवासी गोमिया बोदरा की पत्नी रांणी हंस (30 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी. तभी बारिश शुरू हो गई और गरज-चमक के साथ आंगन में वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आकर रांणी हंस की मौके पर ही मौत हो गई. पति गोमिया बोदरा ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी.
सूचना मिलने पर टेबो पुलिस पिंगु गांव पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. अंचल अधिकारी भीकम कुमार ने कहा कि मृतका के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दीया जाएगा.
Tags: