न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चाईबासा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाले विशाखापत्तनम-टाटा– विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के समय़ में फेरबदल किया गया है. अधिसूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 20816 विशाखापट्टनम से प्रत्येक रविवार को नए समय दिन के 3.25 मिनट में प्रस्थान कर दूसरे दिन सोमवार को सुबह 6.30 मिनट में टाटानगर पहुंचेगी.

उसी प्रकार गाड़ी संख्या 20815 टाटा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को नए समय के अनुसार सुबह 7.20 बजे सुबह में प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात के 10.45 में विशाखापट्टनम पहुंचेगी.
Tags: