Bokaro Accident: झारखंड के बोकारो में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग पर हरदियामो मोड़ के पास का है. बताया जा रहा है कि आनंद करमाली नामक युवक मजदूरों की तलाश के लिए बाइक से कोदवाटांड़ से हरदियामो साइट बस्ती जा रहा था|
वहीं तुलबुल के बिरसा भोलाडीह के सुरेश कुमार यादव उर्फ मुकेश अपने भतीजे को डिस्कवर बाइक से डीएवी स्कूल ललपनिया पहुंचाने जा रहे थे. इस दौरान हरदियामो मोड़ के पास दोनों बाइकों में भीषण टक्कर हो गई जिसमें आनंद करमाली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सुरेश कुमार यादव की बोकारो बीजीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई|