मायावती पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने बोला बड़ा हमला, कहा- बहन जी ने बहुजन समाज को बीजेपी के हाथों बेच दिया
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने झारखंड के मेदिनीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पर बहुजन समाज को भारतीय जनता पार्टी के हाथों बेचने का इल्जाम लगाया है.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad Ravan) ने झारखंड (Jharkhand) के मेदिनीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) पर बहुजन समाज को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों बेचने का इल्जाम लगाया है. इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने भाई-भतीजे और संपत्ति को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आत्मसमर्पण कर दलित समाज के साथ विश्वासघात किया है. इसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा. भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि मायावती के कार्यों से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को काफी नुकसान पहुंचा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मायावती के घुटने टेकने के वजह से आज देश का हर नागरिक दो लाख रुपये का विदेशी कर्जदार है.