जेएनएन। Jharkhand News इंडियन आर्मी का जवान नरेंद्र छुट्टी में घर आया हुआ था। वह अपने दोस्‍त के साथ प्रेमिका से मिलने के लिए लोहरदगा, सेन्हा टंगरा टोली आया। जहां बच्चा चोर के शोर में वह ग्रामीणों के हत्‍थे चढ़ गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आशिक और उसके दोस्‍त की जान बचाई। मामला, लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के टंगरा टोली का है। जहां शनिवार रात दो युवकों को जान से मारने की कोशिश की गई। हजारों 
आर्मी जवान रात में प्रेमिका से लड़ा रहा था इश्‍क, बच्‍चा चोर के शोर में ग्रामीणों के हथ्थे चढ़ा, पुलिस ने बचाई जान
की भीड़ ने दोनों युवकों को लाठी-डंडे से घंटों तक बुरी तरह पीटा।
समय पर सूचना मिलने पर सेन्हा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया और उनकी जान बचाई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इनमें गंभीर रूप से घायल आर्मी जवान नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
इधर मामले की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद और लोहरदगा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार को सदर अस्पताल भेजा। जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों का नाम राजू उरांव और नरेंद्र उरांव बताए जा रहे हैं। दोनों लातेहार जिला के काटियाटोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
नरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एकगुड़ी चितरी टंगरा टोली में आया हुआ था। इसी दौरान बच्चा चोर की अफवाह उड़ी और उसके बाद नरेंद्र और राजू भागने लगे। ग्रामीणों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा और दोनों को बच्चा चोर के संदेह में जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद लोहरदगा एसपी आर राम कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद और लोहरदगा सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार को सदर अस्पताल भेजा। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि नरेंद्र आर्मी का जवान है और वह छुट्टी में घर आया हुआ था। इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सेन्हा टंगरा टोली में आया था। जहां पर बच्चा चोर के शोर में वह ग्रामीणों की अफवाह की चपेट में पड़ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।
Tags: