पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Update: 2023-06-24 10:30 GMT
रामगढ़ : रामगढ़ में पुलिस कांस्टेबल की हत्या मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना के पीछे कांस्टेबल की पत्नी की हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहा है कि शादी के बाद से ही उनकी बहू उनकी बेटे को बार बार जान से मारवाने की धमकी देती थी। हालांकि पुलिस की ओर से अबतक इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि पंकज की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी।
सिर में मारी गोली
हजारीबाग जिला बल के उरीमारी ओपी में कांस्टेबल (आरक्षी) के पद पर उरीमारी थाना में पोस्टेड जवान अपनी बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने सयाल दस नंबर खुली खदान के पास सुनसान सड़क पर उन पर गोली मार दी। अपराधियों ने कांस्टेबल को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी है। गोली लगने के बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी सड़क खून से लाल हो चुकी थी।
Tags:    

Similar News

-->