बोकारो में सभी थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को कोटपा का सख्ती से पालन करने का निर्देश
बोकारो राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वाधान में एसपी चन्दन कुमार झा के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारी व प्रत्येक थाना से नामित कोटपा-2003 के नोडल पदाधिकारी का एक दिवसीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम का आयोजन एसपी कार्यालय स्थित सभाकक्ष में किया गया
Ranchi: बोकारो राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वाधान में एसपी चन्दन कुमार झा के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारी व प्रत्येक थाना से नामित कोटपा-2003 के नोडल पदाधिकारी का एक दिवसीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम का आयोजन एसपी कार्यालय स्थित सभाकक्ष में किया गया. कार्यक्रम में राज्य परामर्शी एनटीसीपी राजीव कुमार ने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व कोटपा-2003 अधिनियम के विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही तम्बाकू नियंत्रण के लिये चालानिंग रणनीति व विभाग की भूमिका के साथ उत्तरदायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में जितने प्रतिभागी उपस्थित है वह प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार कोटपा के विभिन्न धाराओं के अनुपालन के लिये छापामारी के लिये जरूर निकलेगे. जब भी चालान के लिये निकले तो विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये अपने रसीद पर चालान करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही स्कूल के आस पास के दुकानों पर विशेष ध्यान देते हुये चालान करना शुरू करें और यदि कोई विद्यालय मुख्य द्वार पर तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान का बोर्ड नही लगाये हैं. तो कोटपा 2003 की धारा 6बी के अन्तर्गत स्कूल प्रबंधक या प्राचार्य को चालान करना शुरू करें ताकि बोकारो जिला में कोटपा का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान सभी थाना प्रभारी को अर्थदण्ड रसीद के साथ साथ कोटपा की धारा 5 व 7 पर चालान के लिये चालान कापी उपलब्ध कराया गया और सुनिश्चित किया गया कि इस माह से कोटपा की धारा 5 व 7 पर भी चालान करना सुनिश्चित करेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में छोटेलाल दास व सभी थाना प्रभारी के साथ कोटपा नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.
शिक्षण संस्थानो के 100 गज के दायरे में तम्बाकू के ब्रिकी पर प्रतिबंध
प्रशिक्षण के दौरान जिला परामर्शी मो असलम द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 की धारा-4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है, ऐसे में इसका कोई उल्लंघन करता है तो दोषी व्यक्ति को 200 रु तक का जुर्माना किया जा सकता है. धारा-5 के अन्तर्गत सिगरेट एवं अन्य तम्बाकु उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध है दोषी व्यक्ति को 2-5 वर्ष का कारावास अथवा 1000-5000 रू का जुर्माना अथवा दोनो हो सकता है. धारा-6 के अन्तर्गत सभी शिक्षण संस्थानो के 100 गज के दायरे में, नाबालिगों को तथा नाबालिगो द्वारा तम्बाकू के क्रय तथा विक्रय पर प्रतिबंध हैं, दोषी व्यक्ति को 200 रु तक का जुर्माना हो सकता है. धारा-7 के अन्तर्गत बिना विशिष्ट स्वासथ्य चेताविनयों के सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादो की बिक्री पर प्रतिबंध हैं, दोषी विनिर्माता को 2-5 वर्ष का कारावास अथवा 5000-10000 रू का जुर्माना अथवा दोनो हो सकता है तथा दोषी विक्रेता को 1-2 वर्ष का कारावास अथवा 1000-3000 रू का जुर्माना अथवा दोनो हो सकता है साथ ही कोटपा की सभी धाराओं के साथ किशोर न्याय (बाल देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015क की धारा 77, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 268, 269, 278 एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून 2006 खाद्य संरक्षण अधिनियम 2011 2.3.4 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि उल्लंघन कर्ता को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की जा सके.
Vinita