गैर असैनिक सेवा से दो अधिकारी बनेंगे आइएएस
गैर असैनिक सेवा से दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलेगी
Ranchi : गैर असैनिक सेवा से दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलेगी. नयी दिल्ली में यूपीएससी बोर्ड की बैठक में झारखंड से विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों को आइएएस में प्रमोशन देने के लिए शुक्रवार को बैठक हुई. राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक सचिव सहित विभाग के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. मिली जानकारी के अनुसार आइएएस में प्रोन्नति के लिए अरविंद कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता सहित एक दर्जन अधिकारियों के नामों पर विचार हुआ. इनमें से दो अधिकारियों को आइएएस कैडर में प्रमोशन दिया जायेगा. बोर्ड की बैठक के बाद प्रस्ताव समीक्षा के बाद कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के पास भेजा जायेगा. वहां से सहमति मिलने के बाद प्रमोशन की अधिसूचना जारी होगी. वहीं बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा से 42 अधिकारी के आइएएस में प्रमोशन के लिए अधिकारियों के नामों पर भी चर्चा हुई.
News Wing