Vaishno Devi: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से फिर शुरू होगी यात्रा

Update: 2025-09-17 00:54 GMT
Vaishno Devi: श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। माता वैष्णो देवी यात्रा 17 सितंबर 2025 (बुधवार) से फिर से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यह जानकारी दी। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि यात्रा 17 सितंबर 2025 (बुधवार) से फिर से शुरू होगी और यह पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करेगी। भक्तों से अपील की गई है कि वे यात्रा से जुड़ी सभी अपडेट केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। यात्रा के इच्छुक सभी भक्त आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई थी। सुरक्षा और रखरखाव के बाद इसे 14 सितंबर से फिर से शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण यात्रा को फिर से रोकना पड़ा। इसके बाद अब श्राइन बोर्ड ने एक पोस्ट के ज़रिए जानकारी दी है कि यात्रा 17 सितंबर से फिर से शुरू होगी। हालाँकि, यात्रा पूरी तरह से मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर बारिश और खराब मौसम फिर से शुरू होता है, तो यात्रा फिर से स्थगित भी हो सकती है।
Tags:    

Similar News