Udhampur उधमपुर: उधमपुर से 10 किलोमीटर दूर गढ़ी इलाके में स्थित गुप्ता हार्डवेयर के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार गढ़ी स्थित गुप्ता हार्डवेयर के गोदाम में जब लोगों ने आग देखी तो उन्होंने तुरंत मालिक के साथ-साथ दमकल विभाग को भी सूचित किया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।