लैंडस्लाइड में बागपत परिवार का ट्रैजेडी, 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल
JAMMU जम्मू-कश्मीर: कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के दौरान बागपत जिले के एक परिवार लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें 10 साल की बच्ची भी शामिल है।
हादसे में चांदनी गोयल और उनकी बहन नीरा गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से चांदनी की शादी चार महीने पहले ही मयंक गोयल से हुई थी। घायल परिवार के सदस्य अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना से पीड़ित परिवार और उनके गांव खेकड़ा तथा मवाना में मातम पसरा हुआ है।
परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन कटरा के लिए रवाना हुए और शवों को बरामद कर परिवार के पास लाया गया। प्रशासन और स्थानीय पुलिस राहत कार्यों में लगी हुई है।