आरपीएफ की नाका टीम पर आतंकियों ने किया हमला, ASI शहीद

Update: 2022-07-17 11:18 GMT

पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाका टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक एएसआई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वे जिंदगी की जंग हार गए।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में रविवार को आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमला सर्कुलर रोड बथूरा क्रासिंग के पास लगे नाका पाइंट पर हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की अन्य टीमें मौके पर पहुंची। टीमों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News