श्रीनगर: श्रीनगर में डल झील के घाट संख्या 8 पर गुरुवार को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस मौके पर पहुँची और उसे अस्पताल ले गई जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शब्बीर रफीक मोची के रूप में हुई है जो नौहट्टा श्रीनगर का तुज्जर मोहल्ला का निवासी था।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।