श्रीनगर, 19 अप्रैल: उग्रवादियों ने मंगलवार शाम बडगाम थाने में ग्रेनेड से हमला किया. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
एक पुलिस अधिकारी के हवाले से, समाचार एजेंसी केएनटी ने बताया कि बाइक सवार आतंकवादियों ने बडगाम पुलिस थाने की ओर एक ग्रेनेड फेंका, जो उसके मुख्य द्वार के बाहर फट गया।
अधिकारी के अनुसार, सतर्क संतरी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की। हालांकि वे मौके से भागने में सफल रहे।
उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Tags: