Srinagar श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके एचएमटी के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक वाहन के पलट जाने से 9 लोग घायल हो गए। यह हादसा टीके कॉलेज के पास हुआ। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और कुछ की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।