Sonamarg Avalanche: हाल ही में जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिससे इलाके के कई होटलों को काफी नुकसान हुआ। यह घटना पहाड़ों में लगातार बर्फबारी के कारण हुई। बर्फ का एक बड़ा हिस्सा पहाड़ से टूटकर सीधे होटलों पर गिरा, जिससे वे पूरी तरह बर्फ के नीचे दब गए। इस घटना को भयानक बताया जा रहा है, लेकिन शुक्र है कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।