Srinagar श्रीनगर, 31 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में दुर्घटनावश चली गोली में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को हुई जब सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के कांस्टेबल छोटू कुमार की सर्विस राइफल उस समय गलती से चल गई जब वह मध्य कश्मीर जिले के मानसबल इलाके में पहुँचकर एक ट्रक से कूद रहे थे।