Shri Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसके चलते पहला जत्था 2 जुलाई को रवाना हुआ था. वहीं, बम बम भोले के जयकारों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के 7541 तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था मंगलवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ. इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 309 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए|
उन्होंने कहा, "आज सुबह 7541 तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ." इस दौरान हल्के मोटर वाहनों और भारी मोटर वाहनों सहित 309 वाहनों के बेड़े में 4220 तीर्थयात्री पहलगाम और 3221 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए|
Tags: