सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों को दिया मुंहतोड़ जवाब, आतंकवादी आदिल पारे को मार गिराया

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-12 13:55 GMT

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों ने गंदरबल के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल पारे को मार गिराया है. ये वही आतंकी है जो जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों की हत्या में शामिल था. आतंकी आदिल पारे ने संगम में हसन डार और अंचार सौरा में सैफुल्ला कादरी की हत्या की थी.

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के क्रिसबल पालपोरा संगम इलाके में आतंकवादियों और श्रीनगर पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. इसमें सुरक्षाबलों ने आतंकी आदिल पारे को ढेर कर दिया. ये आतंकी दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था. पुलिस ने बताया कि सिपाही सैफुल्ला कादरी की हत्या औऱ उनकी 11 साल की बेटी को घायल करने वाला आतंकी मार गिराया है.
Tags:    

Similar News