सांबा: मचैल में दो दिन पहले बादल फटने से घायल हुए अशोक कुमार पुत्र बूटी राम, निवासी सांगवाल, विजयपुर का शुक्रवार देर रात जम्मू अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अपनी पत्नी परवीन देवी और पुत्र रोहित कुमार के साथ यात्रा पर गए थे। बादल फटने की घटना में अशोक कुमार व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जम्मू अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान अशोक कुमार ने अंतिम सांस ली।
शनिवार सुबह उनका शव पैतृक गांव सांगवाल पहुंचाया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और वातावरण गमगीन हो गया है।