Poonch पुंछ: जिले की सुरनकोट तहसील के गांव दरबा में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। डीडीसी सदस्य सुरनकोट और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में इलाके के उलेमाओं और युवाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें इलाके में अच्छे स्कूल चाहिए, हमें अच्छी खेल सुविधाएं और खेल के मैदान चाहिए न कि शराब।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले साल 2023 में भी यहां शराब की दुकान खोलने की कोशिश की गई थी, तब हमने 10 दिन तक दिन-रात आंदोलन चलाकर इसे बंद करवाया था। अब फिर से गांव में शराब की दुकान खोल दी गई है, वह भी नियमों का उल्लंघन करते हुए। शराब की दुकान के 100 मीटर के दायरे में 2 स्कूल, मंदिर, मस्जिद और बैंक शाखा हैं।