Poonch पुंछ: जिले में नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में जीरो लाइन के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे संदिग्ध आईईडी विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज पांच किलोमीटर दूर पुंछ कस्बे तक सुनी गई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
अभी तक सेना ने इस विस्फोट के बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट पाकिस्तानी सेना या आतंकियों की साजिश हो सकती है। इससे पहले भी नौशेरा और अखनूर में पाकिस्तान की ओर से ऐसी नापाक हरकतें की जा चुकी हैं।