Pargawal: माता वैष्णो देवी मंदिर में गूंजेंगी भक्ति धुनें, इस दिन होंगे मां के प्रथम दर्शन
Pargawal परगावाल: सीमावर्ती क्षेत्र परगावाल में नवनिर्मित माता वैष्णो देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता वैष्णो देवी और नौ अन्य देवियों की मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। नवदुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि माता वैष्णो देवी की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। मूर्ति का अनावरण (प्रथम दर्शन) 27 अक्टूबर को होगा।