Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर : सांबा ज़िले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों के ऊपर दो पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कल देर रात घगवाल क्षेत्र के चल्लियारी गाँव और रामगढ़ के चमलियाल गाँव के ऊपर ड्रोन देखे गए।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज सुबह पुलिस के साथ मिलकर दोनों इलाकों की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सीमा के इस हिस्से पर पाकिस्तान की ओर से कोई हथियार या नशीला पदार्थ न गिरे।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

Tags: