Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर की कई जेलों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक इन जेलों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है, खास तौर पर श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट भलवाल जेल। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद जेलों में अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि इन जिलों में कई हाई प्रोफाइल खूंखार आतंकी और उनके मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर बंद हैं। इसके चलते जेलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन जेलों में हमले की वजह जेल में बंद आतंकियों को छुड़ाने की साजिश लग रही है।
आपको बता दें कि सेंट्रल जेल सीआईएसएफ के अधीन है, ऐसे में इसकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों की यह बड़ी साजिश है। आपको बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सरकार अलर्ट पर है। अब खुफिया एजेंसियों से जेलों पर हमले की सूचना मिलने के बाद सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि इस हमले के बाद जेलों में बंद खूंखार आतंकी रिहा हो सकते हैं।