Pahalgam attack: सेना प्रमुख कश्मीर पहुंचे

Update: 2025-04-26 03:49 GMT

Srinagar श्रीनगर,  भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार सुबह कश्मीर पहुंचे और श्रीनगर में सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सेना प्रमुख दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित अवंतीपोरा में विक्टर फोर्स मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बाद में वह अनंतनाग जिले के पहलगाम आतंकी हमले के स्थल का भी दौरा करेंगे।

Tags:    

Similar News