तापमान में नहीं मिली राहत, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 27 से 29 जून तक बारिश होने की संभावना

मानसून से पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तपिश का अहसास बढ़ा है।

Update: 2022-06-26 06:31 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानसून से पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तपिश का अहसास बढ़ा है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू शहर में रविवार सुबह ही तेज धूप ने लोगों को प्रभावित किया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27-29 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसी अवधि में श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है।
इससे पहले शनिवार को दिन की शुरुआत जम्मू में साफ मौसम के साथ हुई थी। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। जम्मू में दिन का पारा 38.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.8, कटड़ा में 35.0, भद्रवाह में 32.6 और बटोत में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर में दिन का तापमान 30.6, पहलगाम में 26.6 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 25.0 और कारगिल में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में लगभग मौसम के साफ रहने से पारे में उछाल आएगा


Tags:    

Similar News

-->