एनआईए ने जहूर वटाली की संपत्ति को किया कुर्क

Update: 2023-06-12 17:49 GMT
जम्मू : आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सोमवार को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा पहुंची। एजेंसी ने हंदवाड़ा में जहूर अहमद शाह वटाली के नाम पर तीन अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। जहूर वटाली को 2017 में एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। उसकी संपत्तियां उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के बघाटपोरा इलाके में स्थित हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों में 13.3 मरला, 8.6 मरला और 10.3 मरला भूमि शामिल है। एनआईए के अधिकारियों ने आज सुबह ये कार्रवाई की।
इस साल की शुरुआत में, 31 मई को एनआईए ने श्रीनगर में भी वटाली के एक आवास को कुर्क किया था। ये कार्रवाई नई दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष एनआईए अदालत के आदेशों के आधार पर की गई है।
Tags:    

Similar News