Srinagar.श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में हिंसा और अस्थिरता फैलाने की आतंकी साजिश की जांच को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम से लेकर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा तक 32 जगहों पर छापेमारी की। इस अभियान में आतंकियों और उनके ओवरग्राउंड वर्करों के घरों की तलाशी ली गई और वहां से दो जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस, एक संगीन के अलावा कई डिजिटल डिवाइस बरामद की गईं, जिनमें भारी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा और दस्तावेज थे। यह तलाशी अभियान दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, पुलवामा, बडगाम, सोपोर और कुपवाड़ा में चिह्नित जगहों पर सुबह छह बजे से 11 बजे तक जारी रहा। एनआईए की प्रत्येक जांच टीम के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के अलावा एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।


Tags: