Jammu जम्मू: जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने से 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता घायल हो गए, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंडी खास स्थित अपने आवास के अंदर गुलाम रसूल मगरे पर गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि मगरे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को क्यों निशाना बनाया